July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Dhanteras Wishes: कुछ खास अंदाज में मनाएं धनतेरस, अपनों को दें ऐसी शुभकामनाएं, भेजें कोट्स और विशेज

Dhanteras Wishes, Greetings & Messages: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
Dhanteras Wishes, Greetings & Messages: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए इसे धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। धनतेरस को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के खास मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और नए बर्तन, आभूषण या कीमती वस्तुएं खरीदते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस खास मौके पर अक्सर लोग अपने परिवार, मित्र और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को धनतेरस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज भेज सकते हैं। देखें धनतेरस की शुभकामना संदेश।

Dhanteras Wishes, Photos, messages, Quotes in Hindi 

1. धनतेरस की रात आए,
हो धन की वर्षा और खुशियां लाएं,
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा,
जीवन प्रकाशमय हो जाए।
शुभ धनतेरस
2. सोने का हार हो या चांदी की माला,
आपके जीवन में बनी रहे खुशियों का संगमाला।
शुभ धनतेरस
3. लक्ष्मी माता आएं, आपके घर में विराजे,
धनतेरस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।
शुभ धनतेरस
4. इस धनतेरस सोने-चांदी की चमक,
जीवन में बढ़ाए खुशियों की रौनक।
शुभ धनतेरस
5. सोने सी सुबह, हो चांदनी रात
धनतेरस पर करें शुभ-शुभ बात।
शुभ धनतेरस
6. दीप जगमगाए, चांद-तारों की रोशनी हो,
धनतेरस के इस पवित्र पर्व की बधाई हो।
शुभ धनतेरस
7. सोना-चांदी की हो खरीदारी,
घर में बजे खुशियों की झंकार प्यारी,
धनतेरस का ये शुभ दिन लाए उजाला,
हर दिल में भर दे सुख का उजियाला।
हैप्पी धनतेरस

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close