April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगमनोरंजन

Shatrughan Sinha admitted to hospital : शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई ये बड़ी की वजह

Shatrughan Sinha admitted to hospital : शत्रुघ्न सिन्हा को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Shatrughan Sinha admitted to hospital : शत्रुघ्न सिन्हा को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को पिछले दो दिनों से बुखार और कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। दिग्गज अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लोकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। बीते दिनों खबर की अभिनेता अपने रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं लेकिन रविवार को बेटे लव सिन्हा ने पिता के एडमिट होने की सच्चाई बताई हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

23 जून को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। शत्रुघ्न भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल भी हुए थे। वहीं सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन पार्टी के लगभग पांच दिन यानी शुक्रवार की शाम को ये खबर मिली कि शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने पति संग अपने पापा से मिलने अस्पताल मिलने पहुंची थीं।

इस वजह से भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस को सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने बताया कि,’डैड को वायरल फीवर था और पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी लग रही थी, जिसके कारण पापा को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया।’

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी की अफवाहों पर लगा विराम

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिन बाद ही यह खबर आई है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मुंबई में 23 जून को कोर्ट मैरिज कर ली। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तुरंत वायरल होने लगी। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन सबका मुंह बंद हो गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close