April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Raisen Accident News : रायसेन में बड़ा हादसा! एमयूवी पलटने से 6 लोगों की मौत, तीन घायल

Raisen Accident News : एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raisen Accident News : भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार सुबह एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट जाने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे स्थित एक भोजनालय के पास हुआ। उन्होंने बताया कि एमयूवी में सवार नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पटना से इंदौर लौट रहे थे।

खरपुसे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तीनों घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन लाल कुरील (68), चंदा देवी (60), बलराम चोपड़ा (30), सरिता खोलवाल (25), चीनू (2) और चालक सुनील के रूप में हुई है।

सुल्तानपुर पुलिस थाने के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और फिर पलट गया। सिंह के मुताबिक, घायलों को बाद में इलाज के लिए भोपाल भेज दिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close