April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Share Market Closing 27th November 2024 : सेंसेक्स 230 और निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी उछाल

Share Market Closing 27th November 2024 : बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 230.02 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 80,234.08 अंकों पर बंद हुआ।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Share Market Closing 27th November 2024 : भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर ठीक-ठाक रिकवरी देखने को मिली। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 230.02 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 80,234.08 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 80.40 अंकों की तेजी के साथ 24,274.90 अंकों पर आकर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80,511.15 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, तो निफ्टी भी 24,354.55 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था। बताते चलें कि आज शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 105.79 अंकों की गिरावट के साथ 80,004.06 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 27.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,194.50 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 25 स्टॉक्स हरे निशान में और 25 स्टॉक्स लाल निशान में बंद

हफ्ते की तीसरे दिन आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तूफानी तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। एनटीपीसी के शेयर 2.31 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.38 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.31 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.24 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.74 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.49 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.28 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.22 प्रतिशत, इंफोसिस 0.21  प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन कंपनियों में शेयर में दिखी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। स्टेट बैंक के शेयर 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.54 प्रतिशत, टीसीएस 0.47 प्रतिशत, सनफार्मा 0.41 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.39 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.24 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.12 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.09 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.08 प्रतिशत, आईटीसी 0.06 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close