Cyclone Remal Latest Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जल्द ही एंट्री लेने वाला है। तूफान अपनी पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। इस पर मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, बंगाल में तूफान का असर अब दिखने लगा है। रेमल तूफान आज यानी रविवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल के तटों और बांग्लादेश से टकराएगा। फिल हाल, कोलकाता शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।
रेमल की स्पीड इस समय 120 से 135 किलोमीटर की है और यह आज रात को पश्चिन बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराएगा। इससे निचले सतर पर जलभराव होने की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एहतियात बरतने के आदेश पहले ही दे दिए हैं। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है। वहीं, बचाव कार्य को मद्देनजर एनडीआरएफ (NDRF) की 12 टीमें प्रदेश के तटीय स्थानों पर तैनात कर दी गई हैं।
साथ ही 5 अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय मोड पर रखी गई हैं, जिससे स्थिति गंभीर होने पर इनकी सहायता ली जा सके। तूफान का खतरा देखते हुए समुद्र किनारे जाने पर पाबंदी लगाई गई है और सभी लोगों को खासकर रात के वक्त घर में रहने को कहा गया है। बता दें कि इस समय पश्चिम बंगाल में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल रही हैं।
एयरपोर्ट और ट्रेनें बंद, 4 लोगों की हो चुकी मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान की वजह से हुई तेज बारिश से अभी तक चार लोग की मौत हो चुकी है। ये हादसा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में घटा था। तूफान की गति इतनी तेज हैं कि जगह-जगह पेड़ उखड़ रहे है साथ ही घर टूट रहे हैं, जिससे अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए करते हुए 26 से 28 मई तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस समय चक्रवाती तूफान के टकराने से 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है।




