April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

Russia News : रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन ने लिया बड़ा फैसला, रक्षा मंत्री को पद से हटाया, दी गई नई जिम्मेदारी

Russia News : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। पुतिन ने सर्गेई शोइगु को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Russia News : रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। पुतिन ने सर्गेई शोइगु को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है। शोइगु की जगह अब आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। शोइगु ने वर्षों तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किया है। यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है तब राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू हुआ है और यूक्रेन के साथ युद्ध जारी है।

 

Russia News : रूस के नए रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसाउ की बात करें तो वह पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अर्थशास्‍त्र में विशेषज्ञता रखते हैं। यूक्रेन से जंग के बीच आर्थिक निर्णय लेने के लिए पहचाने जाने वाले बेलोसाउ की रक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्ति को बड़े आश्‍चर्य के रूप में देखा जा रहा है।

रूस की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चाहते हैं कि 2012 से रक्षा मंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्‍ट्रीयल कॉम्‍प्‍लेक्‍स की जिम्‍मेदारी भी संभालें। देखने वाली बात यह भी है कि मैजूदा समय में रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

रक्षा मंत्रालय से बड़ी भूमिका 

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की ओर से किए गए बदलावों को सांसदों की ओर से स्‍वीकृति दिया जाना निश्चित है। इस फेरबदल के बाद सर्गेई शोइगु को ऐसी जगह भेजा जा रहा है, जिसे तकनीकी रूप से उनकी रक्षा मंत्रालय की भूमिका से वरिष्ठ माना जाता है। रूस ने कहा कि जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और देश के अनुभवी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने पद पर बने रहेंगे।

कौन हैं रूस के नए रक्षा मंत्री 

रूसी न्‍यूज एजेंसी TASS की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 65 साल के आंद्रेई बेलोसाउ आर्थिक मुद्दों पर व्लादिमिर पुतिन के सहायक, रूसी फेडरेशन के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी सरकार के अर्थशास्त्र और वित्त विभाग के निदेशक के साथ ही मैक्रोइकॉनॉमिक एनालिसिस और शॉर्ट-टर्म फोरकास्टिंग सेंटर के जनरल डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही 1981-2006 में रूसी विज्ञान अकादमी (1991 तक – USSR एकेडमी ऑफ साइंसेज) में काम कर चुके हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने अकाउंट्स चैंबर के अध्यक्ष के रूप में बोरिस कोवलचुक को नियुक्त करने का भी प्रस्ताव रखा है। यह पद डेढ साल से खाली था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close