September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

वाराणसी में पहली बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, PM मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन

National Volleyball Championship: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

National Volleyball Championship: वाराणसी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट का आगाज वर्चुअली किया। यह टूर्नामेंट चार से 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पूरे देश से 1,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमें खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पीएम मोदी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी ने की सभी खिलाड़ियों की तारीफ

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से काशी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो रहा है। आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट में पहुंचे हैं। आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी। देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं, इसका मतलब है कि आप सब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं। वाराणसी ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसे शिक्षा संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं।

मेंस और वुमेंस की टीमें लेंगी इस टूर्नामेंट में हिस्सा

उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप हो रही है। इसमें 30 मेंस और 28 वुमेंस टीमें हिस्सा लेंगीं। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रेलवे के अलावा सेना के तीनों अंगों को मिलाकर बनी टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश भर के लगभग 1044 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे,जिसमें 540 पुरुष खिलाड़ी और 504 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

कई बड़े लोगों को किया गया था आमंत्रित

बताया गया कि वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिशों का नतीजा है। राष्ट्रीय स्तर के इस उद्घाटन समारोह में सभी खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था। उद्घाटन समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। चैंपियनशिप में स्विट्जरलैंड से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के आब्जर्वर भी मौजूद रहे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close