April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को राहत: 14 ट्रेनें फिर से बहाल, NI कार्य के बीच चरणबद्ध शुरू होगा संचालन

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Train News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले निरस्त किए गए 14 ट्रेनों को फिर से बहाल किया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनका परिचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इससे रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर और रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को राहत मिलेगी।

इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3, लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से जरूर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close