July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Bhawanter Yojana: आज लाखों किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव खातों में जारी करेंगे 249 करोड़ रुपए

MP Bhawanter Yojana: सीएम आज सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना के तहत 1 लाख 34 हजार किसानों के खातों में 249 करोड़ रूपये राशि अंतरित करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Bhawanter Yojana: मध्य प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। आज बुधवार 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के गौतमपुरा से सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना के तहत 1 लाख 34 हजार किसानों के खातों में 249 करोड़ रूपये राशि अंतरित करेंगे।इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान सीएम डॉ. यादव किसानों से संवाद भी करेंगे।इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 नवम्‍बर को देवास से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का अंतरण किया था।

7 से 25 नवंबर तक का सोयाबीन का मॉडल रेट


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close