July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

पुडुचेरी में फिर से रंगासामी सरकार, राष्ट्रपति ने नियुक्ति किया मुख्यमंत्री, 13 मई को शपथ ग्रहण समारोह

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rangasamy appointed Chief Minister of Puducherry: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अधिसूचना जारी होने के बाद पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है।

चार मई को घोषित चुनाव परिणामों में AINRC ने 16 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों में से चार सीटें हासिल कीं। एनडीए के सहयोगी एआईएडीएमके और एलजेके को भी एक-एक सीट मिली। इस तरह 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के खाते में कुल 18 सीटें आईं।

वहीं विपक्षी डीएमके ने पांच सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली। नवोदित पार्टी TVK ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रंगासामी अब पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close