July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Arvind Kejriwal ‘Janta Ki Adalat’ : आज ‘जनता की अदालत’ लगाएंगे अरविंद केजरीवाल, करेंगे सभा को संबोधित

Arvind Kejriwal 'Janta Ki Adalat' : अरविंद केजरीवाल आज छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी 'जनता की अदालत' रैली को संबोधित करेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal’s ‘Janta Ki Adalat’ : दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी ‘जनता की अदालत’ रैली को संबोधित करेंगे। केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्हें ‘जनता की अदालत’ में जाने की जरूरत है। उन्होंने आबकारी नीति मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के दो दिन बाद यह घोषणा की थी।

 

Arvind Kejriwal’s ‘Janta Ki Adalat’ : आम आदमी पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में दिल्लीवासियों से ‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’ मिलने के बाद वह मुख्यमंत्री पद पर लौट आएंगे। केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर अपनी पहली ‘जनता की अदालत’ रैली को संबोधित किया था।

 

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता की अदालत लगाने के सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व भ्रष्टाचारी सीएम से पूछना चाहता हूं कि अगर 10 साल तक जनता की आवाज सुनी होती, तो आज विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले जनता की अदालत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close