April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update Today : इन राज्यों में बारिश का कहर.. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, जानें कैसा है मौसम का हाल

Weather Update Today: मानसून की वजह से केरल और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: मानसून की वजह से केरल और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। वहीं कई घर भी इस बारिश में गिर गए हैं।

केरल में कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण आज विभिन्न रेलगाड़ियां भी देरी से चल रही हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़कर रेल पटरियों पर गिर गए हैं। कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनें भी गिर गईं। आज कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। त्रिशूर, मल्लप्पुरम और कासरगोड ऑरेंज अलर्ट पर हैं तथा शेष जिले येलो अलर्ट पर हैं।

केरल में चार लोगों की मौत

केरल के तीन जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गाय है। सीएम ऑफिस से दी गई जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते अब तक 4 लोगों की जान चली गई है। इसमें 29 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि 868 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जहां-जहां जल भराव और भू स्खलन की स्थिति है, वहां से लोगों को रिलीफ कैम्प में भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट

आज के लिए आईएमडी ने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायगढ़, पुणे, बीड, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, सांगली, जालना और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close