April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Jharkhand Assembly Elections : बन गई बात! NDA में हुआ सीटों को लेकर बंटवारा, जानें कौन-सी पाटी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Assembly Elections : BJP 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि एलजेपी एक और जनता दल यूनाइडेट दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jharkhand Assembly Elections : रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही राजनीति गरमा गई है। इस बीच एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि एलजेपी एक और जनता दल यूनाइडेट दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के बीजेपी प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, “सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में AJSU 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी… JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।”

वहीं आजसू (AJSU)नेता सुदेश महतो ने कहा कि पूरे राज्य की भावना है कि दोनों दल साथ में चुनाव लड़ें। हम संयुक्त रूप से चुनाव में जाएंगे। लोग चाहते हैं कि एक कल्याणकारी सरकार का गठन हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार निजी हित में कितनी दूर जा सकती है यह पूरे भारत देश में एक उदाहरण है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू (AJSU)

  1. सिल्ली
  2. रामगढ़
  3. गोमिया
  4. इचागढ़
  5. मांडू
  6. जुगसलाई
  7. डुमरी
  8. पाकुड़
  9. लोहरदगा
  10. मनोहरपुर

एलजेपी एक सीट लड़ेगी चुनाव

  1. चतरा

JDU दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  1. तमाड़
  2. जमशेदपुर पश्चिम

दो चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। राज्य में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होगा जब कि दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, ‘‘सीट बंटवारे के समझौते के मुताबिक झारखंड में राजग की सहयोगी आजसू पार्टी 10 सीट पर, जद(यू) दो और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। यह लगभग तय है।’’

शर्मा ने कहा, ‘आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर से चुनाव लड़ेगी।’ उन्होंने बताया कि जद(यू) जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ से जबकि लोजपा (रामविलास) चतरा से चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। समझौते के अनुसार, भाजपा 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शर्मा ने कहा कि हालांकि चर्चा जारी है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है ताकि भ्रष्टाचार का हम सफाया कर पाएं। उन्होंने कहा कि NDA चुनाव लड़ रहा है। साथ मिलकर हमारा अभियान चलेगा। सीट शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है।  उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के कुशासन को खत्म करके ही एनडीए दम लेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close