April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Report: घना कोहरा छटा, तापमान बढ़ा और अब बारिश की बारी, नोट कर लें कब कहां होगी बारिश?

Weather Report Today: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा चल सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Report Today: नई दिल्ली। पहाड़ से मैदान तक मौसम फिर से करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय के इलाके में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, तो कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंड के साथ बर्फ की सफेद चादर बिछ सकती है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और यहां बारिश की भी संभावना है। ऐसे में प्रश्न है कि क्या आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है या राहत मिल जाएगी?

कब कहां होगी बर्फबारी?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव की वजह से, अगले 7 में वेस्टर्न हिमालयन एरिया में बारिश हो सकती है। कश्मीर वैली में 22 और 23 जनवरी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 जनवरी को बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना है। नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के आस-पास के मैदानी इलाकों में 22 और 24 जनवरी के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिन में घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली-लखनऊ में कब बरसेगा पानी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में 23 और 24 जनवरी को आसमानी बिजली कड़कने, बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

तापमान में कितना होगा बदलाव?

नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिन में मिनिमम टेंपरेचर कुछ खास नहीं बदलेगा। हालांकि, उसके बाद 5 दिनों के भीतर तापमान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 2 दिनों में सेंट्रल इंडिया के मिनिमम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद के 3 दिन में तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उसके बाद उसमें कोई खास बदलाव नहीं दिख सकता है।

महाराष्ट्र में बढ़ने वाला है तापमान?

महाराष्ट्र की बात करें तो अगले 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान बदलने की कोई खास बदलाव नहीं है। उसके बाद के 5 दिनों के भीतर यह धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मिनिमम टेंपरेचर कुछ खास नहीं बदलेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close