PM Modi praised CM Yogi : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पीएम मोदी के साथ दो दिवसीय मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई, जहां सभी मुख्यमंत्रियों को उनके राज्यों में सुशासन को लेकर मिशन मोड में काम करने के लिए कहा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में ये बैठक दो दिनों तक चली, जिसमें पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम सहित भाजपा शासित प्रदेशों के कई मुख्यमंत्री शामिल हुए।




