July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

LPG Cylinder Rate Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़े दाम; तीन महीने में 89 रुपये की बढ़ोतरी

LPG Cylinder Rate Hike: अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये की जगह 942 रुपये में मिलेगा। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

LPG Cylinder Rate Hike: नई दिल्ली। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि हुई है। राजधानी दिल्ली में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये की जगह 942 रुपये में मिलेगा। नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले मार्च 2026 में सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। ताजा बढ़ोतरी के बाद तीन महीने के भीतर घरेलू एलपीजी सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है।

वैश्विक संकट का असर, बढ़ीं ईंधन की कीमतें

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर भारत समेत कई देशों में ईंधन की कीमतों पर पड़ा है। एलपीजी के अलावा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सूत्रों के मुताबिक सरकारी तेल विपणन कंपनियों को प्रत्येक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी आर्थिक दबाव को कम करने के लिए सिलेंडर के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

मार्च में भी बढ़े थे 60 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी के बाद 7 मार्च 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब जून में 29 रुपये और बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों से घरेलू बजट पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलने पर मिल सकती है राहत

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम लागू है और समझौते को लेकर बातचीत जारी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही हालात सामान्य होते हैं और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह बहाल हो जाती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में नरमी आ सकती है। ऐसे में भारत में भी एलपीजी समेत अन्य ईंधन की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

आम उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर सीधे आम परिवारों की रसोई पर पड़ेगा। पहले से बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर महंगा होने से घरों का मासिक खर्च और बढ़ने की संभावना है। उपभोक्ता अब ईंधन कीमतों में स्थिरता और राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close