June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

असम में NDA की लगातार तीसरी बार सरकार तय, 12 मई को शपथ ग्रहण की संभावना; हिमंत सरमा फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Assam Political News: गुवाहाटी। असम में भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, 10 मई को सुबह 10 बजे गुवाहाटी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें गठबंधन के विधायक औपचारिक रूप से अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके लिए सभी विजयी एनडीए उम्मीदवारों को 9 मई तक गुवाहाटी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी 9 मई को असम पहुंचने की संभावना है। दोनों नेता सरकार गठन से जुड़ी बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं।

विधायक दल की बैठक के बाद एनडीए प्रतिनिधिमंडल 10 मई की शाम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जिससे मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। इससे पहले उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब नई सरकार के गठन तक राज्य में कार्यवाहक सरकार के रूप में प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close