April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे सरेंडर नक्सली, 1 करोड़ इनामी रुपेश और झीरम हमले का आरोपी चैतू भी शामिल

CG Latest News: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन और मुख्यधारा में वापसी की पहल के बीच एक अहम दृश्य देखने को मिला, जब 120 सरेंडर नक्सली विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन और मुख्यधारा में वापसी की पहल के बीच एक अहम दृश्य देखने को मिला, जब 120 सरेंडर नक्सली विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे। इनमें 1 करोड़ रुपये का इनामी पूर्व नक्सली रुपेश और झीरम हमले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला 25 लाख का इनामी चैतू भी शामिल था।

चैतू ने तीन महीने पहले जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था। विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे इन सभी पूर्व नक्सलियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इससे पहले गुरुवार रात ये सभी पूर्व नक्सली उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और फूलों से अभिनंदन किया गया। इसे राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और विश्वास बहाली के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

इधर सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाया। वहीं कांग्रेस विधायकों के सवालों पर वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन में हंगामा हुआ। विपक्ष ने विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर सरकार को घेरा और संतोषजनक जवाब न मिलने का आरोप लगाते हुए वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा में एक ओर जहां लोकतंत्र की कार्यवाही जारी रही, वहीं दूसरी ओर मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों की मौजूदगी ने दिन को ऐतिहासिक बना दिया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close