April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Chhattisgarh Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ रूट पर ट्रेनों की बड़ी कटौती: 14 ट्रेनें रद्द, पहले ही 13 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

Chhattisgarh Trains Cancelled: रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Trains Cancelled: रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर एक बार फिर बड़ा असर पड़ा है। रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिससे प्रदेश के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों का संचालन बिलासपुर और रायपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर होता है। साथ ही कुछ ट्रेनें गोंदिया के रास्ते गुजरती हैं, जिससे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अप मेन लाइन नंबर 5 को लगभग 20 दिनों तक बंद रखा जाएगा, जिसके चलते ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

वहीं इससे पहले भी यात्रियों को झटका लग चुका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन पर हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन में चौथी लाइन निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और नई लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जा रहा है।

इन कार्यों के चलते 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 13 पैसेंजर ट्रेनों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। इसका असर रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों के यात्रियों पर पड़ रहा है।लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को यात्रा योजना बदलनी पड़ रही है, जिससे रेलवे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close