ब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजनीति
MP Assembly Winter Session 2024 : विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वॉकआउट, मंगलवार तक के लिए स्थगित की गई कार्यवाही
MP Assembly Winter Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो गया है।
भोपाल। MP Assembly Winter Session 2024 : मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। सत्र की शुरू होने से पहले विपक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सदन में गरमागरमी का माहौल देखने को मिल रहा है। सत्र होते ही सदन में खाद की कमी का मुद्दा गूंज उठा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में चर्चा कराने की मांग रखी है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।




