July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

क्रोएशिया में कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत, रक्षा सहयोग समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Visit Croatia : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Modi Visit Croatia : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे हैं। यहां जगरेब में पीएम मोदी का संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया गया है। क्रोएशियाई नागरिकों के एक समूह ने संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया है। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की है। भारत और क्रोएशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

पीएम मोदी ने शेयर किया स्वागत का Video

क्रोएशिया के जगरेब में पीएम मोदी के स्वागत में दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन हुआ है। पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कपड़े पहने क्रोएशियाई नागरिकों का एक समूह पीएम मोदी के स्वागत में कई संस्कृत मंत्रों का मंत्रोच्चार कर रहा है। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “संस्कृति के बंधन मजबूत और जीवंत हैं! यह देखकर खुशी हुई कि क्रोएशिया में भारतीय संस्कृति को इतना सम्मान मिलता है।” आपको बता दें कि पीएम मोदी क्रोएशिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

क्रोएशिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि लोकतंत्र, कानून का शासन, बहुलवाद और समानता, वे साझा मूल्य हैं जो हमें जोड़ते हैं। पीएम मोदी ने बताया है कि भारत और क्रोएशिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को तीन गुना गति देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी है कि भारत और क्रोएशिया के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए योजना बनाई जाएगी।

ईरान-इजरायल जंग पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ आतंकवाद और रूस-यूक्रेन संघर्ष, इजरायल-ईरान संघर्ष पर भी चर्चा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि “हम इस बात से सहमत हैं कि यूरोप या एशिया में युद्ध के मैदानों में समाधान नहीं निकाला जा सकता। बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है।”

आतंकवाद पर क्या बोले क्रोएशिया के PM?

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविक ने कहा है कि पीएम मोदी ने क्रोएशिया की यात्रा एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षण में की है। प्लेंकोविक ने X पर कहा- “दोनों देश अपने संबंधों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चीजों को सुगम बना रहे हैं।” क्रोएशिया के पीएम ने भारत में हाल में हुए आतंकवादी हमले पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक स्थिरता के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है। प्लेंकोविक ने बताया कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष, इजरायल-ईरान स्थिति पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात भारत और क्रोएशिया के संबंधों की महत्ता और मजबूती को दर्शाती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close