Mohan Cabinate Meeting : मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Mohan Cabinate Meeting : मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय में आयोजित हुई।
भोपाल। Mohan Cabinate Meeting : मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। इसमें अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में गरीब कल्याण मिशन को कैबिनेट में स्वीकृति मिल गई है। अगर हम इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो प्रत्येक व्यक्ति की आय कम से कम राज्य की प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। वहीं बहु आयामी गरीबी इंडेक्स आधारित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार लाना एवं सभी वर्गों का समान रुप से विकास करना, ये मुख्य उ्द्देश्य रहेंगे।
गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव सरकार ने युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए। इनके लिए सरकार मिशन मोड पर काम करेगी। सरकार ने वर्ष 2024 में यह मिशन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लेकर खुद डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में चारों मिशन प्रारंभ करने की बात भी कही थी।




