April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ का किया लोकार्पण, इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर फूड जोन होगा शुरू

CM Dr. Mohan Yadav in Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Dr. Mohan Yadav in Ujjain: उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया। उज्जैन का नैवेद्य लोक इंदौर की छप्पन दुकानों की तर्ज पर बनाया गया है। यहां 34 दुकानें बनाई गई है। जिनकी साइज 62 वर्गफीट से लेकर 180 वर्गफीट तक है। इन सभी दुकानों की निर्माण लागत 18 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दुकानों का निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण ने किया

दुकानों का निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है। 28 हजार स्क्वेयर फिट में बने नैवेद्य लोक में दुकानों के साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित ओपन थियेटर, साउण्ड सिस्टम, महिला, पुरुष, दिव्‍यांग जनों के उपयोगार्थ नवीन सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा-सर्वर रूम, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए डीजी सेट, पार्किग, अण्डरग्राउण्ड विद्युत व्यवस्था, अण्डरग्राउण्ड सीवरेज, लैण्ड स्केपिंग आदि सुविधायें विकसित की गई है।

मालवा के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे

नैवेद्य लोक के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि इस नैवेद्य लोक में व्यंजनों के स्वाद के साथ ही रोजगार भी मिलेगा। इस कार्य के लिए मेरी ओर से सभी को बधाई। नैवेद्य लोक की विशेषता बताते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि यहां अति पिछड़े इलाके को विकसित किया गया है। यहां पहले काफी गंदगी हुआ करती थी। इस नैवेद्य लोक के माध्यम से उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष सुविधा प्रदान करेगा। श्रद्धालु यहां मालवा के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close