April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगलाइफस्टाइल

Method for making butter : सफेद मक्खन घर पर कैसे बनाएं, जानिए आसान विधि

Method for making butter : ताजा मलाई से एकदम सफेद मक्खन निकाला जा सकता है। जानिए मलाई से मक्खन कैसे बनाते हैं?

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Method for making butter : ठंड में गर्मागरम पराठे और उस पर बहता हुआ सफेद मक्खन खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। गांव में मम्मी दही और दूध से सफेद मक्खन तैयार करती थीं। मथुरा वृंदावन में आपको कान्हा के भोग के लिए सफेद मक्खन मिल जाएगा। कई होटल और ढ़ाबे पर सफेद मक्खन के साथ पराठे सर्व किए जाते हैं। बाजरा और मक्का की रोटी पर सफेद मक्खन लगाकर खाने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आप चाहें तो घर में सफेद मक्खन निकालकर तैयार कर सकते हैं। ताजा मलाई से एकदम सफेद मक्खन निकाला जा सकता है। जानिए मलाई से मक्खन कैसे बनाते हैं?

 

मलाई से सफेद मक्खन कैसे निकालें?

पहला स्टेप- मक्खन निकालने के लिए आप चाहें तो 1 दिन की मलाई का ही इस्तेमाल कर लें। या फिर 2-3 दिन की मलाई को फ्रिज में स्टोर कर लें। आपको 1 कटोरी मक्खन निकालने के लिए करीब 1 कटोरी से थोड़ी ज्यादा मलाई चाहिए होगी।

दूसरा स्टेप- हम आपको 2 तरीके से मक्खन निकालना बता रहे हैं एक दही जमाकर यानि मलाई में दही का जामन लगाने के बाद उसे चलाकर मक्खन निकाला जाता है। जैसे परंपरागत तरीके से गांव में मक्खन निकाला जाता है। दूसरा मलाई को बिना दही लगाए ही सीधी चलाकर मक्खन निकाला जा सकता है।

तीसरा स्टेप- सीधे मलाई के मक्खन निकालना है तो मलाई को मिक्सी में डालें और चलाते रहें। आप चाहें को आधा कप पानी मिला लें। इससे मलाई को मिक्सी में चलाना आसान हो जाएगा। अब मलाई को तब तक चलाना है जब तक मक्खन और पानी अलग न हो जाएं। करीब 5-10 मिनट मिक्सी चलाने पर ही मलाई निकल आएगी।

चौथा स्टेप- अब दूसरा तरीका है कि मलाई में 1-2 कप तेज गर्म दूध मिला दें। दूध और मलाई का टेंपरेचर इतना होना चाहिए कि हाथ में हल्का गर्म जैसा लगे। अब इसमें 2 चम्मच दही डाल दें और जमाने के लिए किसी गर्म जगह पर कवर करके रख दें। सुबह तक मलाई और दूध दही की तरह जम जाएगा।ट

पांचवां स्टेप- अब इसे मिक्सी में डालकर या फिर मथनी से चलाते हुए मक्खन निकाल लें। मिक्सी में इस तरह भी आसानी से मक्खन निकल जाएगा। मथनी से काफी देर में मक्खन निकलता है और इसे चलाने में हाथ भी दर्द करने लगते हैं। अगर लगे कि मक्खन नहीं निकल रहा है तो एकदम ठंडा पानी डाल दें।

छठा स्टेप- अब मक्खन को चम्मच से निकालकर किसी कटोरी में रख लें। मक्खन में आधा कप पानी डालकर 1-2 बार धो लें। अब मक्खन में थोड़ा नमक मिक्स कर लें। इससे स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा। आप चाहें तो बिना नमक के भी मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सातवां स्टेप- इस मक्खन को फ्रिज में रखकर हफ्तेभर आसानी से खा सकते हैं। रोटी, पराठे पर लगाकर सफेद मक्खन बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। आप रोजाना घी की बजाय इस मक्खन का इस्तेमाल करें। आपको भरपूर स्वाद और पौष्टिक तत्व मिलेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close