June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Ujjain News : ऑनलाइन ठगी का पैसा वापस दिलाने में पुलिस सफल, गुजरात से साइबर ठग गिरफ्तार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Ujjain News: उज्जैन। ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में ठगी गई रकम वापस मिलना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन उज्जैन जिले की इंगोरिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए न सिर्फ एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया, बल्कि पीड़ित से ठगी गई करीब 1.95 लाख रुपये की पूरी राशि भी बरामद कर ली।

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगाया था चूना

पुलिस के अनुसार ग्राम कड़ाई निवासी गोपाल ठाकुर को एक अज्ञात व्यक्ति ने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने के नाम पर 1 लाख 95 हजार 58 रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया था। शिकायत मिलने के बाद इंगोरिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गुजरात में दबिश देकर आरोपी को दबोचा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपेश व्यास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपी की लोकेशन गुजरात के दाहोद जिले में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने दाहोद के ग्राम पिपलिया में दबिश देकर आरोपी राजेश पिता विधिया भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी ठगी की रकम बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी गई पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंगोरिया पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश और मुनाफे के झांसे में न आने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close