Ahmedabad Plane Crash News: अहमदाबाद में सबसे बड़ा प्लेन क्रैश हुआ है। एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर टेक ऑफ किया। ठीक 9 मिनट बाद 625 फीट की ऊंचाई पर विमान क्रैश हो गया है। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।
विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे के बाद एयरफोर्स और आर्मी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। NDRF की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बयान
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। उन्होंने लिखा- “आज अहमदाबाद के निकट एयर इंडिया के विमान की दुखद दुर्घटना से दुखी हूँ। हम इस भारी क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।




