April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Today Horoscope 23 January 2025 : कैसा रहेगा सभी 12 राशि वालों के लिए आज का​ दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल

Today Horoscope 23 January 2025 : कैसा रहेगा सभी 12 राशि वालों के लिए आज का​ दिन? यहां पढ़े पूरा राशिफल | Aaj Ka Rashifal

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा ध्यान देने लायक है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छे की ओर जा रही है। जीवनसाथी की स्थिति बहुत समीपता वाली है। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। कुल मिलाकर शुभ दिन। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि– गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। भावुकता में ये सब होगा। बच्चों को लेकर थोड़ी केयर रहेगी। कुल मिलाकर अच्छा समय है बस भावुकता पर काबू रखना है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। बहुत जल्द अच्छा होने वाला है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– धनार्जन होगा। वाणी पर ध्यान रखना है और रुपए-पैसे किसी को देने पर ध्यान रखना है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। शिव जी का दर्शन करें और उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

तुला राशि– सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम,प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। बहुत जल्द स्थिति और अच्छी होगी।

मकर राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- थोड़ा बचकर पार करें।कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। बस एक दिन और। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close