April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Jharkhand BJP 1st List : झारखंड में बीजेपी की पहली सूची जारी.. लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट, यहां देखें उम्मीदवारों के नाम

Jharkhand BJP 1st List : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jharkhand BJP 1st List : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट

 

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर और सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

दो चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवम्बर को मतदान कराएं जाएंगे जबकि मतगणना 23 नवम्बर को होगी। झारखंड विधानसभा की 81 में से 43 सीटों के लिए पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दायर किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी जबकि नाम 30 अक्टूबर तक वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव 13 नवम्बर को होगा।

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव में 38 सीटों के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 29 अक्टूबर तक दायर किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी जबकि नाम चार नवम्बर तक वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 20 नवम्बर को मत डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

झारखंड में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2.60 करोड़ से अधिक है जिनमें करीब 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इनमें 11.84 लाख मतदाता 18 से 20 आयुवर्ग के तथा करीब 1.14 लाख 85 वर्ष से अधिक के हैं। उभयलिंगी मतदाताओं की संख्या 444 तथा 3.60 लाख मतदाता दिव्यांग हैं। झारखंड में 29563 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे। महाराष्ट्र की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल एक जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है।

यहां देखें भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

धनवार: बाबूलाल मरांडी

राजमहल: अनंत ओझा

बोरियो: लोबिन हेम्ब्रम

लिटिपाड़ा: बाबूधन मुर्मू

महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रम

शिकारीपाड़ा: परितोष सोरेन

नाला: माधव चंद्र महतो

जामताड़ा: सीता सोरेन

दुमका: सुनील सोरेन

जामा: सुरेश मुर्मू

जारमुण्डी: देवेन्द्र कुंवर

मधुपुर: गंगा नारायण सिंह

सारठ: रणधीर कुमार सिंह

देवघर: नारायण दास

पोडैयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह

गोड्डा: अमित कुमार मंडल

महगामा: अशोक कुमार भगत

कोडरमा: नीरा यादव

बरकट्टा: अमित कुमार यादव

बरही: मनोज यादव

बरकागांव: रोशन लाल चौधरी

हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद

सिमरिया: उज्जवल दास

बगोदर: नागेंद्र महतो

जमुआ: मंजू देवी

गाण्डे: मुनिया देवी

गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी

बरमो: रवीन्द्र पांडे

बोकारो: बिरंची नारायण

चंदनकियारी: अमर कुमार बाउरी

सिंदरी: तारा देवी

निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता

धनबाद: राज सिन्हा

झरिया: रागिनी सिंह

बाघमारा: शत्रुधन महतो

बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी

घाटशिला: बाबूलाल सोरेन

पोटका: भौरा मुंडा

जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू

सरायकेला: चंपई सोरेन

घाईबासा: गीता बलमुघू

मझगांव: बड़कुंवर गगराई

जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा

चक्रधरपुर: शशिभूषण समद

खरसावां: सोनाराम बोदरा

तोरपा: कोचे मुंडा

खुंटी: नीलकंठ सिंह मुंडा

बिजरी: राम कुमार पाहन

रांची: सी.पी. सिंह

हटिया: नवीन जायसवाल

कांके: जीतू चरण राम

मंदार: सन्नी टोप्पो

सिसाई: अरुण उरांव

गुमला: सुदर्शन भगत

विशुनपुर: समीर उरांव

सिमडेगा: श्रद्धानन्द बेसरा

कोलेबिरा: सुजान जोजो

मनिका: हरिकृष्ण सिंह

लातेहार: प्रकाश राम

पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता

डाल्टनगंज: आलोक कुमार चौरसिया

बिश्रामपुर: रामचन्द्र चन्द्रवंशी

छतरपुर: पुष्पा देवी भुइयां

हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह

गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी

भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close