April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा सिलेंडर से भरा ट्रक, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Jagdeep Dhankhar Security Lapse : राजस्थान के जयपुर में वीआईपी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

जयपुर। Jagdeep Dhankhar Security Lapse : राजस्थान के जयपुर में वीआईपी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में चूक नजर आई। दरअसल, जगदीप धनखड़ के काफिले में अचानक से गैस सिलेंडर से भरा ट्रक घुस गया। इतनी टाइट सेक्योरिटी के बाद ऐसी लापरवाही देख कई सवाल खड़े हो गए। वहीं बता दें कि एक दिन दो दिन पहले ही सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में भी चूक देखी गई थी। जहां सीएम के काफिले में दो युवकों ने कार घुसा दी थी।

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के फाफिले में सिलेंडर से भरा ट्रक

घटना बुधवार शाम करीब 4.10 बजे की है, जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ लघु उद्योग भारती के सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट लौट रहे थे। तभी जगतपुरा में अक्षयपात्र सर्किल पर काफिला सीतापुरा से आ रहा था। इस दौरान ही सीतापुरा से ही आ रहा गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक काफिले के बीच घुस गया। ट्रक, धीरे-धीरे काफिले के साथ चलता रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ट्रक को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफिला तेज गति से वहां से गुजर गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close