September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सिंगरौली में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर की बाउंड्री से 11 गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जिले की चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर की बाउंड्री से गांजे के हरे पौधे जब्त किये हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

सिंगरौली: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसा जा रहा है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी बीच, सिंगरौली जिले में भी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे के पौधे जब्त किये हैं।

जानकारी अनुसार, जिले की चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर की बाउंड्री से गांजे के हरे पौधे जब्त किये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घर के पीछे बाउंड्री में उगा रखे थे गांजे के पौधे

बता दें कि पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट (37), निवासी नौगई ने अपने घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजे के हरे पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और एक टीम तलाशी के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घर की बाउंड्री से 11 हरे पौधे मिले। जिनका वजन करीब 8 किलो 200 ग्राम है। बरामद किये गये गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज

पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 441/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 8 और 20-ए एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close