April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Haryana Election Result News : चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, EC ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें पूरा माजरा

Haryana Election Result News : हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Haryana Election Result News : हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान में पिछड़ने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानबूझकर डाटा धीरे अपडेट किया। इससे उनके कार्यकर्ताओं को परेशानी हुई। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि माइंडगेम खेला जा रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों में डटे रहना चाहिए। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) ने कहा “निराश होने की कोई जरूरत नहीं है…खेल खत्म नहीं हुआ है। दिमागी खेल खेले जा रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे, निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। हमें जनादेश मिलने वाला है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।”

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी ने कहा “हम अगले 5-7 मिनट में एक ज्ञापन दाखिल करने जा रहे हैं। हम शिकायत दर्ज करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब देगा। 10-11 राउंड के नतीजे पहले ही आ चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सिर्फ 4-5 राउंड के नतीजे ही अपडेट किए गए हैं। यह प्रशासन पर दबाव बनाने की एक चाल है।”

शुरुआती रुझान में कांग्रेस को मिली थीं 70 सीटें

शुरुआती रुझान में कांग्रेस को 70 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही थीं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। इनमें से 70 में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस अपनी जीत तय मान चुकी थी। हालांकि, थोड़ी देर में आंकड़े बदले और बहुमत कांग्रेस की बजाय बीजेपी को मिल गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 46 है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close