September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

इंदौर में जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार, खजराना में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत

खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी बीच, खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर इलाके में खुलेआम धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिये घेराबंदी की लेकिन पुलिस को देख बदमाश ने भागने की कोशिश की लेकिन वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचा और उनका उपचार कराया।

पुलिस कमिश्नर ने 3 महीने के लिए किया था जिलाबदर

जानकारी अनुसार, बदमाश पूर्व में मारपीट, लूट, अड़ीबाजी और एनडीपीएस जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और पुलिस कमिश्नर द्वारा उसे 3 महीने के लिए इंदौर जिले की सीमाओं से बाहर जिलाबदर किया गया था। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन का नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

बता दें कि खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि पुलिस कमिश्नर के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश फैजल उर्फ कालू तंजीम नगर इलाके में अवैध रूप से घूम रहा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर दहशत फैला रहा है।​ सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई एवं एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को दबोचने के लिए घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही बदमाश ने भागने की कोशिश की

पुलिस टीम को सामने देखते ही शातिर आरोपी फैजल ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरा जिससे उसके पैर और शरीर में चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी फैजल इलाके का आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ मारपीट, लूट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close