June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइममध्यप्रदेश

Jabalpur News : रील बनाने के लिए पुल से लगाई मौत ही छलांग, दो युवकों की मौत

Jabalpur News : सोशल मीडिया में रील अपलोड करने के लिए अंकुर ने पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसका दोस्त वीडियो बना रहा था।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jabalpur News : तिलवारा थाना प्रभारी बृजेष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाडा शांति नगर निवासी अंकुर गोस्वामी उम्र 20 साल अपने साथी के साथ नर्मदा नदी के तिलवारा घाट गया था। दोनों दोस्त तिलवारा घाट के पुराने पुल पहुंचे।

सोशल मीडिया में रील अपलोड करने के लिए अंकुर ने पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसका दोस्त वीडियो बना रहा था। नदी में कूदने के बाद अंकुर ने तैरकर किनारे आने का प्रयास किया परंतु गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त ने उसे बचाने के लिए घाट में उपस्थित नाक चालकों से गुहार लगाई।

नाव चालक बचाव के लिए पहुंचे, उसके पहले युवक नदी में डूब गया था। नाव चालक व स्थानीय गोताखोर युवक को नदी में तलाष का बाहर लाये तो उसकी मौत हो गयी थी। युवक द्वारा लगाई गई मौत की छलांग का वीडियों भी सामने आया है।

इस प्रकार तिलवारा घाट में घटित एक अन्य घटना में नीरज चक्रवर्ती उम्र 20 साल की मौत हो गयी। नीरज नहाते समय गहने पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close