Vijay Shah Death Threat : तीन दिन में तेरा मर्डर! मंत्री विजय शाह को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Minister Vijay Shah Death Threat : तीन दिन में तेरा मर्डर! मंत्री विजय शाह को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Minister Vijay Shah Death Threat : खंडवा। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी दी गई है। कैबिनेट मंत्री को जान से मारने को लेकर धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पोस्ट के बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आई सामने
आरोपी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हरसूद विधायक तेरी मौत तय है तीन दिन में तेरा मर्डर हो जाएगा बच सके तो बच’. एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इसमें एक शख्स कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब है, मैं 4 पेशी में गया। जिंदा रहने दो। उसको मारना है, भले मैं जेल चला जाउंगा। मंत्री को बोल दो, तीसरे दिन मार दूंगा। ये बात तय है।
जानकारी के मुताबिक जिस शख्स ने कैबिनेट मंत्री को धमकी दी है उसका नाम मुकेश दरबार है। उसने अपने फेसबुक वॉल पर धमकी भरा पोस्ट शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि जो ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है, इसमें भी इसी आरोपी की आवाज है। ये शख्स मंत्री को खुलेआम धमकी दे रहा है।
मंत्री विजय शाह को लेकर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी मुकेश दरबार के खिलाफ फिलहाल हरसूद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने 2 दिन के अंदर मंत्री को पूरे परिवार के साथ खत्म करने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।




