July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Indian Railways: इन 6 राज्यों के लिए 10 नई ट्रेनों की घोषणा, होली पर घर जाने के लिए कन्फर्म सीट का हुआ इंतजाम

Indian Railways: इस साल 4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। जैसे-जैसे होली की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indian Railways: इस साल 4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। जैसे-जैसे होली की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। होली के लिए घर-गांव जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रही है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने 5 अलग-अलग रूटों पर नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे ने इन अप-डाउन दिशा में चलाई जाने वाली इन 10 स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है। इन स्पेशल ट्रेनों से यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, प. बंगाल और ओडिशा में रहने वाले लोगों को फायदा होगा।

गाड़ी संख्या- 05060/05059, लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 

गाड़ी संख्या- 05060, लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 05059, कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे प्रस्थान करेगी अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गोरखपुर, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या- 05506/05505, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल

गाड़ी संख्या- 05506, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सहरसा से 13.20 बजे प्रस्थान करेगी और 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 05505, पूर्णिया कोर्ट-सहरसा होली स्पेशल 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या- 09803/09804, सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल

गाड़ी संख्या- 09803, सोगरिया-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को सोगरिया से 23.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 09804, दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को दानापुर से 01.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या- 03035/03036, डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल

गाड़ी संख्या- 03035, डानकुनी-पटना होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से 00.30 से बजे प्रस्थान करेगी और 14.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 03036, पटना-डानकुनी होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से 16.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या- 05064/05063, गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या- 05064, गोमतीनगर-मालतीपाटपुर होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से 18.55 से प्रस्थान करेगी और शनिवार को 03.30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या- 05063, मालतीपाटपुर-गोमतीनगर होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते चलाया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close