June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate: सोना और हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम, जानें महानगरों में लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,61,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिसल गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। सोने और चांदी की वायदा कीमत में गुरुवार को गिरावट दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर 2 अप्रैल की डिलीवर अनुबंध के लिए सोने की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 0.07 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,61,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिसल गई। इसी समय, 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 1.08 प्रतिशत की कमी आई और यह 2,62,703 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु तक 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता) ₹16,368 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता) ₹15,005 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,280 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है।

मुंबई में सोने का भाव
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,353 प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹14,990 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,265 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कोलकाता में सोने का भाव
कोलकाता में भी सोने की कीमतें लगभग मुंबई के समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹16,353 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,990 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,265 प्रति ग्राम है।

चेन्नई में सोने का भाव
चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक है। यहां 24 कैरेट सोना ₹16,495 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹15,120 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹13,039 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

बेंगलुरु में सोने का भाव
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹16,353 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,990 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹12,265 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट में सोना महंगा

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोना लगभग 5,170 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो पिछले सत्र की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। दरअसल, क्षेत्र में जारी संघर्ष छठे दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल की सेनाओं ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई पड़ोसी देशों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में कुछ महत्वपूर्ण ऊर्जा प्रतिष्ठान भी निशाने पर रहे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close