July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Delhi News : AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के घर पर मारपीट, बुलाई गई पुलिस

Swati Maliwal Ki Pitai News : स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर पीए से पिटवाने का आरोप लगाया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को एक हैरानी वाला कॉल मिला है। कॉलर ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के नाम से कॉल किया। पुलिस ने बताया कि कॉलर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की निजी सचिव विभव पीट रहा है। ये कॉल मुख्यमंत्री आवास से की गई। पुलिस को पीसीआर पर ऐसे दो कॉल आए। इसके बाद दिल्ली पुलिस सीएम हाउस पहुंची। हालांकि मौके पर स्वाति नहीं मिली। दिल्ली पुलिस कॉल की सच्चाई जानने में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर पीए से पिटवाने का आरोप लगाया। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे के आसपास कॉल मिली। सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल पर पीए से पिटवाने का आरोप लगाया। पुलिस को सुबह करीब 10 बजे के आसपास कॉल मिली।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस सीएम आवास पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं। कहा जा रहा है कि वो सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं। हालांकि अभी स्वाति मालीवाल की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close