April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal 29 April 2025 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जातक हो जाएंगे मालामाल, यहां पढ़े 29 अप्रैल का राशिफल

Rashifal 29 April 2025 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जातक हो जाएंगे मालामाल, यहां पढ़े 29 अप्रैल का राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि– धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। अपने शब्दों और वाणी से किसी को भी जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार लगभग मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार ठीक पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम का अच्छा समय। संतान का अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि– भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का उत्तम योग बन रहा है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। शुभ संस्कार हो सकता है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close