September 15, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगविदेश

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

Former South Korean president arrested : दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार किया गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। Former South Korean president arrested : दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई थी। मार्शल लॉ लागू करने के निए आपराधिक जांच चल रही थी। 3 दिसंबर 2024 को देश में मार्शल लॉ लागू किया गया था। 14 दिसंबर को महाभियोग प्रस्ताव लाकर पद से हटा दिया गया था। बता दें कि महाभियोग पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हिरासत में लेने के लिए सैकड़ों कानून प्रवर्तन अधिकारी बुधवार सुबह यून के आवासीय परिसर में पहुंचे थे। इससे पहले भी उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की गई थी लेकिन समर्थकों के विरोध की वजह से यह मुमकिन नहीं हो पाया था।

गौरतलब है कि बीते 3 दिसंबर को राष्ट्रपति यून ने देश में अचानक इमरजेंसी लगाने की घोषणा कर दी। इस दौरान देश में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि ऐलान के बाद से ही देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और 6 घंटे बाद ही इस आदेश को वापस लेना पड़ा। यून सुक येओल ने तर्क दिया था कि देश में कुछ राजनीतिक दल उत्तर कोरिया के साथ साजिश रच कर देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

 

यून के वकीलों ने अधिकारियों को हिरासत वारंट को अमल में न लाने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन एजेंसी ने इससे इनकार कर दिया। यून के वकीलों ने दावा किया है कि सियोल पश्चिमी जिला न्यायालय द्वारा जारी किया गया यह हिरासत वारंट अवैध है। यून की हिरासत के लिए अदालती वारंट 21 जनवरी तक वैध था। वहीं गिरफ्तारी से पहले राष्ट्रपति यून ने कहा था कि देश में कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close