April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Stock Market Today : शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, जानें आज का हाल

Stock Market Today : ग्लोबल संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Stock Market Today : ग्लोबल संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर बीएसई सेंसेंक्स 220.16 अंक की उछाल के साथ 83,917.45 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 56.50 अंक की तेजी के साथ 25,598.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के शुरुआती सत्र में निफ्टी पर इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ में रहे, जबकि इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, नेस्ले इंडिया नुकसान में रहे। बैंक निफ्टी 86 अंक बढ़कर 57,550 पर पहुंच गया। हालांकि, छोटे और मध्यम आकार के शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100, 14 अंक या 0.02% बढ़कर 59,764 पर खुला।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर नजर

कंपनियों ने जून तिमाही के लिए अपने कारोबार के अपडेट की रिपोर्ट देना शुरू कर दिया है। उधर, अब सबकी नजरें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर टिकी हैं, जो करीब-करीब बातचीत के आखिरी दौर में है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि अगले सप्ताह के लिए व्यापार समझौते एजेंडे में हैं और भारत 9 जुलाई की समयसीमा से पहले अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब है। इसका असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close