September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

उमरिया में सड़क-पुल की मांग को लेकर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी

बड़ागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल के छात्रों ने स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Umaria News: उमरिया। मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छात्र स्कूल से जुड़ी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। ताजा मामला उमरिया जिले से सामने आया है, जहां बड़ागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल के छात्रों ने स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

सड़क-पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन

ग्राम बड़ागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल के छात्र अपनी मांगों को लेकर उमरिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है, जिसके कारण उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे छात्रों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर छात्रों ने सड़क और पुल निर्माण की मांग उठाई।

एक कमरे में चल रही तीन कक्षाएं

छात्रों ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर भी समस्याएं बताईं। उनका कहना है कि विद्यालय में तीन कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित की जा रही हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने सड़क और पुल निर्माण के साथ-साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की भी मांग की।

कलेक्टर ने सुनी छात्रों की समस्याएं

छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही उमरिया कलेक्टर राखी सहाय मौके पर पहुंचीं और छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बच्चों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राम बड़ागांव का तत्काल निरीक्षण करने और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close