June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

Asia Cup 2025 : एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट.. पाकिस्तान ने दिखाई अपनी औकात, की ये चौंकाने वाली मांग

Asia Cup 2025 : भारत के पास हॉकी के एशिया कप की मेजबानी है। टूर्नामेंट का आयोजन इस साल अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में होना है

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Asia Cup 2025 : नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच एशिया कप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप का आयोजन इस साल भारत में होना है। ऐसे में पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर उनकी टीम को वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है, तो वह टूर्नामेंट को भारत के बाहर आयोजित कराने की मांग रखेंगे।

दरअसल, भारत के पास हॉकी के एशिया कप की मेजबानी है। टूर्नामेंट का आयोजन इस साल अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में होना है। टूर्नामेंट के आयोजन से करीब ढ़ाई महीने पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ यानी PHF का बड़ा बयान सामने आया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने कहा है कि अगर उनकी हॉकी टीम के लिए वीजा की गारंटी नहीं दी जाती है तो वह आगामी एशिया कप को भारत से बाहर आयोजित कराने की मांग करेंगे।

PHF ने रखी बड़ी मांग

पीएचएफ के प्रवक्ता ने कहा कि महासंघ अपनी टीम को टूर्नामेंट में भेजने पर तभी विचार करेगा जब एशियाई हॉकी महासंघ और स्थानीय आयोजक वीजा जारी करने का लिखित आश्वासन देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद अगर वीजा की गारंटी दी जाती है तो हम भारत में खेलने की मंजूरी के लिए अपनी सरकार से संपर्क करेंगे। हमारी सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, हम उनका पालन करेंगे लेकिन पाकिस्तान की नीति हमेशा से खेल और राजनीति को अलग रखने की रही है।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई थी। अब इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान हॉकी टीम की भारत यात्रा पर अनिश्चितता छा गई है। एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल भारतीय सरजमीं पर होना हैं, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट की तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम घोषणा नहीं हुई है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब सबकी निगाहें भारतीय खेल मंत्रालय, एशियन हॉकी महासंघ और आयोजकों पर टिकी हुई हैं। क्या भारत वीजा की गारंटी देगा या टूर्नामेंट न्यूट्रल पर शिफ्ट होगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में हो सकता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close