April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : रावण दहन के बीच बारिश का संकट, प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना

MP Weather Update : अभी भी आसपास के राज्यों में चक्रवात की स्थिति की वजह से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। MP Weather Update : मानसून ने मध्यप्रदेश को अलविदा कह दिया है लेकिन दशहरे के मौके पर आज ​मौसक के हालत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार रात से कुछ जगहों पर बारिश की बौछार देखी गई है। राजधानी भोपाल में भी हल्की बूंदाबांदी का असर देखा गया। शहर में आज 7 हजार से ज्यादा छोटे बड़े रावण के पुतलो का दहन होगा। वहीं मौसम विभाग ने भोपाल सहित आसपास के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अरब सागर में बने लो प्रेशर का असर देखा जा सकता है।

MP Weather Update : वैसे तो मानसून विदाई ले चुका है लेकिन मिनीकाय और उससे लगे अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कोंकण से लेकर अरब सागर में जो कम दबाव बना हुआ है उसके कारण एक द्रोणिका बनती दिखाई दे रही है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान के पास दिखाई दे रहा है। राजस्थान पर प्रति चक्रवात का असर है। इन सभी का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

बता दें कि अभी भी आसपास के राज्यों में चक्रवात की स्थिति की वजह से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आसपास के राज्य में बन रहे मौसम की वजह से इंदौर, जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात की वजह से गलत चमक के साथ कहीं जगह बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close