April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

Delhi Crime News : मरीज बनकर आए आरोपियों ने की डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Delhi Crime News : राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस थाना अंतर्गत जैतपुर में एक अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Delhi Crime News : नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस थाना अंतर्गत जैतपुर में एक अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। यह घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल में हुई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे। इन लोगों ने ड्रेसिंग के बाद डॉक्टर से मिलने की इच्छा जाहिर की और डॉक्टर के केबिन में दाखिल हो गए। केबिन में घुसते ही इन बदमाशों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर का नाम जावेद बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close