July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav Big Decision : CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! MP के हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान, साथ ही कही ये बात

CM Mohan Yadav Big Decision : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को मुलताई में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CM Mohan Yadav Big Decision : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को मुलताई में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैतूल जिले में 347 करोड़ रुपये की लागत के साथ 1008 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके अनुसार पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश के हर गरीब को मिलेगा। राज्य में कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा।

सीएम मोहन का बड़ा ऐलान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाना है। इसके लिए पीएम मोदी द्वारा की जा रही पहल के लिए देश की जनता उनकी आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया और सभी 29 सीटों पर कमल का फूल खिला। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम मोहन ने कहा कि पीएम मोदी की मंशानुसार राज्य में कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। राज्य सरकार सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान देने के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाने जा रही है।

 

हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ

इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि प्रदेश में तीर्थ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ की जा रही है। शुरुआत में इस सेवा से सिर्फ दो ज्योतिर्लिंगों, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के युवा हेलीकॉप्टर और विमान चलाना सीखें इस उद्देश्य से जरूरी ट्रेनिंग और कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close