June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

बिलासपुर में हाईवे पर खतरनाक स्टंट: स्कूटी पर तीन सवारों का अश्लील करतब, वीडियो वायरल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का खतरनाक स्टंट और सरेराह इश्क लड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ही स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर बीच सड़क पर लापरवाही और अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल दी है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत देख राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया।

हाईवे पर भारी ट्रैफिक के बीच लड़ा रहे थे इश्क
वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार युवक-युवती का बेहद खतरनाक और अश्लील तरीका देखने को मिला है। स्कूटी चला रहे युवक के पीछे दूसरा युवक उसकी ओर पीठ करके बैठा है, जबकि युवती उस युवक के ऊपर सामने की ओर मुंह करके बैठी हुई है। चलती स्कूटी पर इस तरह इश्क लड़ाने की यह हरकत सरेआम की जा रही थी।
हाईवे के भारी ट्रैफिक के बीच हो रही इस हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस नजारे को देख पीछे चल रहे राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। अब ट्रैफिक पुलिस वाहन नंबर के जरिए इन स्टंटबाजों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का हवाला दे रही हैं।

सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला
आमतौर पर ऐसी घटनाओं को इंटरनेट मीडिया की रील से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस मामले में राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो साफ दर्शाता है कि यह रील बनाने का दिखावा नहीं बल्कि सरेराह अश्लीलता का प्रदर्शन था।
व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह की हरकत ने न केवल यातायात सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close