July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Crime News : भोपाल से मनाली घूमने गई युवती, होटल में मिला शव, मचा हड़कंप

Girl's dead body in Manali hotel : हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Girl’s dead body in Manali hotel : हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवती भोपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि युवती एक व्यक्ति के साथ सोमवार को होटल में आई थी। पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को मनाली के गोंपा रोड स्थित निजी होटल के एक कर्मी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति एक बड़ा सा बैग टैक्सी में लेकर जा रहा है, जिसपर शक हुआ। उन्होंने बताया, ”इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल के बाहर बैग से युवती का शव बरामद किया।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी होटल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को न तो आरोपी की तस्वीर मिली और न ही कोई दस्तावेज क्योंकि बुकिंग युवती के नाम पर की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने खोज अभियान चलाया और गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के गले में मिले निशान से आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर उसे मारा गया। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। हरियाणा निवासी युवक से पुलिस युवती की हत्या किए जाने की वजह पता कर रही है।

बैग में शव ले जाते पकड़ा आरोपी

बता दें कि मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी लड़की 13 मई को हरियाणा के युवक के साथ घूमने मनाली पहुंचीं। यहां होटल में सिर्फ युवती का आधारकार्ड पंजीकृत किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए। शाम को वापस आए तो खाना कमरे में ही मंगवाया। 15 मई यानी बुधवार की शाम को युवक ने होटल मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। कुछ देर में टैक्सी पहुंच गई तो युवक अकेला ही सामान टैक्सी में डालने लगा। इस पर जब होटल स्टाफ ने युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लेह गई है।

इस दौरान होटल के स्टाफ को एक बैग बहुत भारी प्रतीत हुआ। जब पूछा कि बैग भारी क्यों है तो आरोपी मौके से भाग या। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बैग को खोला तो उसमें युवती का शव बरामद पड़ा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल से भागे युवक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने झीड़ी में एचआरटीसी की बस में आरोपी दबोच लिया गया।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close