MPPSC Interview Date : MPPSC ने साक्षात्कार की तारीखों का किया ऐलान, 11 नवंबर से होंगे साक्षात्कार
MPPSC Interview Date : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा-2022 के इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा कर दी।

भोपाल। MPPSC Interview Date : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा-2022 के इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा कर दी। यह इंटरव्यू 11 नवंबर से शुरू होंगे। एक माह से ज्यादा समय तक इंटरव्यू चलने की संभावना है। उसके बाद कुछ दिनों में ही फाइनल चयन सूची जारी कर दी जाएगी। कुल 457 पदों के लिए 1551अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। वैसे मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर कुल 1599 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ था। लेकिन, दो दिन पहले ही एमपी पीएससी ने 48 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी थी।
पीएससी ने 2022 मेंस का रिजल्ट एग्जाम के पांच माह में घोषित किया था। क्योंकि, 8 से 13 जनवरी के बीच यह एग्जाम हुई थी। जबकि रिजल्ट रिजल्ट 6 जून को जारी किया गया था। इसमें जनरल कैटेगिरी में 126 और एससी में कुल 82 पद हैं। जबकि एसटी कैटेगिरी में 103 व ओबीसी में भी 103 पद हैं। जबकि ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी में 36 पद हैं।
हर दिन 60 से 65 इंटरव्यू … हर दिन 60 से 65 इंटरव्यू होने की संभावना है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीएससी ने ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते दाे भागों 87-13 के फॉर्मूले से जारी किया था। वैसे मुख्य भाग यानी 87 प्रतिशत में शामिल 405 पद शामिल हैं। जबकि प्रावधिक भाग में कुल 52 पद शामिल हैं। मुख्य भाग के इन पदों के लिए कुल 1286 तथा प्रावधिक पदों के लिए कुल 313 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया था। लेकिन इनमें से 48 अभ्यर्थी घट गए हैं।
2022 की राह खुली, 2023 पर सस्पेंस बरकरार
पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर नियुक्ति की राह खोल दी है। लेकिन राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के रिजल्ट को लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। रिजल्ट फिलहाल रुका हुआ है। रिजल्ट आने के बाद ही इंटरव्यू को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। 2023 के इंटरव्यू मार्च अप्रैल में प्रस्तावित हैं। हालांकि इसी साल अंत तक रिजल्ट आने की उम्मीद है।




