July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Mohan Cabinet Decision Today : विदेश यात्रा से लौटने के बाद आज मोहन कैबिनेट, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mohan Cabinet Decision Today : विदेश यात्रा से लौटने के बाद आज मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भोपाल। Mohan Cabinet Decision Today : विदेश यात्रा से लौटने के बाद आज मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट में हुई चर्चा की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभागों में जाकर निवेश को लेकर इन्वेस्टर समिट की। सीएम पिछले दिनों लंदन और जर्मनी गए हुए थे, वहां पर निवेश को लेकर चर्चा की। मध्य प्रदेश विकास का बहुत बड़ा डेस्टिनेशन बनने वाला है। 71000 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मंदी के वातावरण में अगर मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश आता है तो औद्योगिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान होगा

Mohan Cabinet Decision Today : जानकारी देते हुए आगे बताया कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा काफी सफल रही, काफी सफलता मध्यप्रदेश सरकार को मिली है। मध्य प्रदेश में बाबा साहब के पंच तीर्थ का निर्माण किया जाएगा। नागपुर में शिक्षा स्थान, दिल्ली में संग्रहालय बनाना मुंबई के भीतर चैतन्य भूमि. ब्रिटेन में बाबा साहब अंबेडकर ने जहां पर शिक्षा प्राप्त की। विदेश में जहां-जहां मुख्यमंत्री गए वहां विदेशी मूल्य के लोग मिले जर्मनी के भीतर नए तरीके से फ्रेंड्स आफ एमपी के लोग भी मुलाकात मुख्यमंत्री से की। 2025 मध्य प्रदेश में रोजगार और उद्योग के लिए खास रहेगा। उद्योग मीनिंग फूड प्रोसेसिंग और विभागों की गतिविधियां संचालित होगी इसके लिए विभाग को जवाबदारी दी गई है।

 

सोयाबीन-धान खरीदी और गीता जयंती पर दी जानकारी

सोयाबीन और धान के उपार्जन को लेकर मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में प्रभार के जिलों में निगरानी रखेंगे। 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक खरीदी की प्रक्रिया चलेगी। दिसंबर में धान का उपार्जन किया जाएगा। 1 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी मंत्रियों को कहा गया कि वहां पर दौरा करें और निरीक्षण करके रिपोर्ट दें। वहीं आगे कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं विदेश में वहां के राजनेता को गीता देते हैं। मध्य प्रदेश में गीता जयंती मनाई जाएगी 8 से 11 तारीख तक उज्जैन में मनाई जाएगी। 11 तारीख को भोपाल और सभी जिलों में गीता जयंती बनाने का फैसला किया गया है।

मध्यप्रदेश में क्या होने वाला है खास

कै​लाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 19 दिसंबर के बीच में तानसेन समारोह ग्वालियर में मनाया जाएगा। किसान, महिला युवा और गरीब कल्याण इन सभी जातियों के लिए जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा 11 से 26 दिसंबर के बीच में मनाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस है मध्य प्रदेश इकलौता चीता स्टेट है। एक माह में कार्य योजना तैयार की जाएगी। मध्य प्रदेश में 41000 के नवीन मेगावाट के प्रोजेक्ट शुरू किया। केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है 15000 करोड़ के इन्वेस्ट होने की संभावना है। हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। रोजगार भी देने की सरकार कोशिश कर रही है।

पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना को लेकर 75000 करोड़ का फंड मिल चुका है। मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट में साइन भी हो चुके हैं 11 जिले मध्य प्रदेश के यहां के लोगों को अपनी बेहतर तरीके से मिलेगा। 2 लाख 94000 से अधिक गांव में पानी मिलेगा। बांध और बैराज के लिए 36000 करोड़ का खर्च आएगा। 11 से 26 दिसंबर तक की जनकल्याण उत्सव मनाया जाएगा।

 

क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के बलिदान दिवस

आज 4 दिसंबर को क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का बलिदान दिवस है। टंट्या मामा का जहां कार्य क्षेत्र था आज भी वहां पर ट्रेन रुक कर सलामी देता है। अंग्रेजों के गजेटेड में लिखा हुआ है वहां पर ट्रेन रुके। टंट्या मामा अंग्रेजों के जमाने में रॉबिन हुड हुआ करते थे। अगर उन्हें प्रणाम नहीं किया गया तो अनहोनी होने का डर रहता है वह भगवान है इसलिए मैं खुद इस बात को जानता हूं वहां का जनप्रतिनिधि रहा हूं।

 

सिंहस्थ महाकुंभ की जानकारी

कैबिनेट बैठक में सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर भी चर्चा की गई। चर्चा में बताया गया कि सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए उज्जैन-इंदौर की टू लेने से फोर लेन सड़क किया जाएगा। इसके संबंध में प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। हिंगोरिया देपालपुर सड़क को भी बनाने को लेकर कैबिनेट ने सहमति दी है। टू लेन की सड़क बनेगी 239.8 करोड़ की सड़क का खर्च आएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close