July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए पिता, एक ही रात में पिता-पुत्र का निधन; साथ उठी दोनों की अर्थी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार रात बेटे की मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर पाए और कुछ ही घंटों के भीतर उनकी भी मौत हो गई। शनिवार सुबह जब पिता और पुत्र की अर्थी एक साथ घर से निकली, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों की आंखें नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार, चौखड़ियापारा निवासी मांगीलाल शर्मा (80 वर्ष) के पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा (45 वर्ष) का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मांगीलाल शर्मा गहरे सदमे में चले गए। परिवार के लोग अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि कुछ ही देर बाद पिता ने भी अंतिम सांस ले ली।

शहर के प्रसिद्ध दाल-सीरा व्यवसायी थे मांगीलाल शर्मा

बताया जा रहा है कि मांगीलाल शर्मा गौशाला रोड क्षेत्र में वर्षों से दाल-सीरा बेचने का व्यवसाय कर रहे थे। अपने सरल स्वभाव और पारंपरिक स्वाद के लिए वे पूरे शहर में पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही व्यापारियों, परिचितों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या उनके निवास पहुंच गई।

एक साथ हुआ पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में पिता और पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता मांगीलाल शर्मा को उनके पुत्र राजा शर्मा ने मुखाग्नि दी, जबकि चंद्रप्रकाश शर्मा को उनके छोटे भाई अनुज शर्मा ने अंतिम विदाई दी।

इलाके में शोक की लहर

एक ही रात में पिता और पुत्र के निधन की इस घटना ने पूरे आजाद चौक और व्यापारिक क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दोनों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं शहरभर में इस घटना की चर्चा हो रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close